ग्वालियर में लॉकडाउन / जन्मदिन मना रहे लोगों को समझाने पहुंची प्रशासन की टीम पर हमला; तहसीलदार समेत कई पुलिस कर्मी घायल



ग्वालियर. जिले के भितरवार जनपद के ग्राम सांखनी में कोरोना संक्रमण से बचाव की समझाइश देने गए प्रशासनिक अमले पर हमला कर दिया गया, जिससे तहसीलदार और और अन्य कर्मचारी घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान भितरवार के तहसीलदार कुलदीप दुबे कल रात क्षेत्र में भ्रमण पर थे। तभी उन्हें खबर मिली कि ग्राम सांखनी के पास एक घर में कुछ लोग इकट्ठे होकर जन्मदिन की पार्टी मना रहे हैं। उन्हें एकत्र होने से रोकने के लिए तहसीलदार कुलदीप दुबे मौके पर पहुंचे और लॉकडाउन के दौरान इस तरह के आयोजन पर आपत्ति जताई। इसके बाद उन्हें समझाने लगे।


जन्मदिन मना रहे एकत्रित लोगों ने इसका विरोध किया और फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। घर में एकत्रित लोगों ने अमले पर पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में तहसीलदार कुलदीप दुबे सहित उनके साथ गए अन्य कर्मचारी घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस घटना में पांच लोगों को नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। 



Popular posts
कोरोना वायरस / 39 दिन में विदेश से आए 36 यात्री, सैंपल लिए सिर्फ 6 के, अब जमातियों के संपर्क ढ़ूंढ़ने सभी मुस्लिम बस्तियों में होगी स्क्रीनिंग
Image
 ग्वालियर किले पर बने स्मारकों में सबसे ऊंचा है तेली का मंदिर, 30 मीटर है ऊंचाई
Image
गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के 50 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने इस्तीफे दिए, एस्मा लगने के कारण 25 के इस्तीफे नामंजूर
Image
आवास सिंह के पूर्व चेयरमैन बोले- खत्म की जाए बेस एफएआर की असमानता; सुलझाएं कैचमेंट एरिया में निर्माण का विवाद